छत्तीसगढ़

Land Scam : धरसींवा में बड़ा जमीन घोटाला…! सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग का खुलासा…जांच में बड़े नाम उजागर…अवैध प्लाटिंग में बसंत अग्रवाल सहित कई पर आरोप

चारागाह और तालाब पर बुलडोजर का इंतजार, भू-माफियाओं का नेटवर्क उजागर

रायपुर/धरसींवा, 23 मार्च। Land Scam : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा क्षेत्र के ग्राम गिरौद में भू-माफियाओं के दुस्साहस का बड़ा मामला सामने आया है। तहसीलदार द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (SDO) को सौंपी गई जांच रिपोर्ट ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

सरकारी जमीनों पर कब्जे का बड़ा खुलासा

जांच रिपोर्ट में साफ तौर पर बताया गया है कि राजनीतिक संरक्षण में भू-माफियाओं ने सरकारी तालाब, चारागाह और निस्तारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी है।

खसरा नं. 511/5 (चारागाह): करीब 6.390 हेक्टेयर जमीन पर अवैध रास्ता बनाकर और बाउंड्रीवाल खड़ी कर कब्जा किया गया।खसरा नं. 630, 634, 636, 644 (तालाब/जल निकाय): रिकॉर्ड में ‘पानी के नीचे’ दर्ज इन जमीनों को समतल कर प्लाटिंग की तैयारी की गई। खसरा नंबर 647/1 और 647/2 पर 60 फीट चौड़ा रास्ता बनाकर बड़े पैमाने पर प्लाटिंग जारी होने की बात सामने आई है।

इन नामों का हुआ खुलासा

जांच रिपोर्ट में बसंत अग्रवाल, ओमप्रकाश सरवैया और पूनम चौधरी जैसे नाम सामने आए हैं, जिन पर अवैध कब्जे और प्लाटिंग में शामिल होने का आरोप है।

ग्रामीणों की शिकायत से खुला मामला

यह पूरा मामला तब सामने आया जब परमानंद साहू और अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की। जांच में पाया गया कि सरकारी जमीनों के अस्तित्व को ही खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

अब कार्रवाई पर नजर

तहसीलदार ने पंचनामा और नजरी नक्शे के साथ रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। अब सवाल यह है कि प्रशासन इन प्रभावशाली भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करेगा या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button