Korba:हरदी बजार पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार.. पुड़िया बनाकर कर रहे थे गांजे का कारोबार…

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। पुड़िया बनाकर गांजे के कारोबार करने वाले दो लोगो को हरदी बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

 

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के नेतृत्व में थाना हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों/गांजा, अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में मुखबीर की सूचना पर ग्राम उतरदा निवासी नंद कुमार राठौर अपने घर में अपने साथी सैय्यद मोहसीन निवासी बिलासपुर के साथ गांजा रखकर बिक्री करने वालो को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक नंद कुमार राठौर पिता बली राम राठौर निवासी उतरदा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा अपने घर के पीछे वाला कमरा में अपने साथी सैय्यद मोहसीन पिता महताब अली उम्र 24 वर्ष निवासी कुकदा थाना सीपत जिला बिलासपुर के साथ गांजा रखकर गांजा पुड़िया बनाते हुए मिले ,दोनों आरोपियों के संयुक्त कब्ज़ा से 01 किलो 100 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रिक तौल मशीन, 100 नग ज़िप पन्नी मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 160/2024 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी गण को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

Share This Article