Breakingकोरबासामाजिक

Korba अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद में गणेश का दबदबा बरकरार.. सचिव में फिर नूतन ठाकुर ने लहराया जीत का परचम…

कोरबा। अधिवक्ता संघ के चुनाव में गणेश कुलदीप ने अपने प्रतिद्वंदी सुधीर निगम को एक फिर दबदबा बरकरार रखा है। वही नूतन ठाकुर ने सचिव पद पर फिर से परचम लहराया है।

बता दें कि अधिवक्ता संघ के चुनाव के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में आज अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , सचिव और नई कार्यकारणी का चुनाव कराया गया। चुनाव में अध्यक्ष पर के चार दावेदार मैदान पर थे। जिसमें 717 लोगों ने अपने मत पड़े। जिसमे अब्दुल रहमान को 124 मत, गणेश कुलदीप को 306, सुधीर कुमार निगम को 270, धनेश कुमार सिंह को 11 मत मिले। वही मत 6 अवैध घोषित किये गए।

वही युवा अधिवक्ता नूतन सिंह ठाकुर जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव चुने गए हैं। वर्ष 2024 से 2026 के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में सचिव पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। मतदान के नतीजों में विजेता रहे नूतन सिंह ठाकुर को 287 मत प्राप्त हुए। सुनील यादव 264 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे। रघुनंदन सिंह ठाकुर ने 139 और प्रशांत कुमार को 21 मत प्राप्त हुए। मतगणना में 5 मत अवैध करार दिए गए। इस प्रकार ताजा नतीजों में विजयी उम्मीदवार रहे नूतन सिंह ठाकुर ने जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के नवनिर्वाचित सचिव की जिम्मेदारी हासिल की है।

 

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के उपाध्यक्ष के पद पर शिव कंवर (महिला) और अनीश सक्सेना ने जीत हासिल की है। सहसचिव के पद पर अधिवक्ता राजू कुमार देवांगन निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष, सहसचिव व सांस्कृतिक एवं क्री्रड़ा सचिव के अलावा कार्यकारिणी के छह सदस्य चुने लिए गए हैं। सांस्कृतिक एवं क्रिड़ा सचिव के पद लक्ष्मण पटेल निर्वाचित किए गए हैं। वाट्सएप पर वायरल हुए परिणाम पर गौर करें तो नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों में 521 वोट हासिल कर अधिवक्ता छतराम साहू, 507 वोट लेकर ज्योति वर्मा, 390 वोट पाने वाले खेमलाल किशोर, 390 वोट पर रीता पुलस्त, 390 वोटों से ही रामेश्वर सिंह कंवर और 390 वोट हासिल करने वाले रोमेश सिंह ठाकुर को भी कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। इन नतीजों के सामने आने पर अधिवक्ता संजय शाह ने विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Back to top button