Featuredक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस

बिन बुलाए मुसीबत..!  पुलिस से बचने के दौरान जुआरी कुएं में गिरा, मौत के बाद थाने में बवाल

सूरजपुर (छत्तीसगढ़)। दिवाली से एक दिन पहले जिले के जयनगर थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने कुंज नगर में जुआ खेलने की सूचना पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद जुआरी भागने लगे। इसी दौरान एक युवक भागते-भागते पास के कुएं में गिर गया। कुएं की गहराई अधिक होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही और दबाव बनाकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की। फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करने के लिए बातचीत शुरू की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button