Korba ..जब महिलाओ ने घेरा दो मंत्री का काफिला..फिर आना पड़ा कलेक्टर और एसपी को,देखें VDO…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम को आज एक सामाजिकसामाजिक कार्यक्रम के दौरान बंधक बना लिया गया। यह घटना तब घटी जब मंत्री जी कोरबा जिले में एक सामाजिक कार्यक्रम मे शिरकत करने वाल्मीकि आश्रम पहुचे थे.

 

मंत्री रामविचार नेताम एक कार्यक्रम मे कोरबा पहुचे थे इसी दौरान फ्लोरा मैक्स कंपनी के ठगी की शिकार महिलाओं ने मंत्री को कार्यक्रम स्थल से निकलने नहीं दिया उनकी मांग पर तत्काल निर्णय को लेकर महिलाये अड़ी रही कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल पर मंत्री राम विचार नेताम से अपनी शिकायतों को लेकर मुलाकात करने की कोशिश की। महिलाएं फ्लोर मैक्स नामक कंपनी से पीड़ित थीं और उनकी मांग थी कि उन्हें उचित मुआवजा मिले ।

 

SP कलेक्टर को पहुंचना पड़ा मौके पर

 

इस दौरान भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात थी मामले की नजाकत को देखते हुए कोरबा SP सिद्दार्थ तिवारी एवं कलेक्टर अजित वसंत को मौके पर पहुंचना पड़ा.

Share This Article