मध्यप्रदेश

Killer Mother : हृदयविदारक खबर…! 8 साल के मासूम की हत्या…मां ने नायलॉन की रस्सी से घोंट दिया ‘ममता’ का गला…यहां देखें Video

बैगा समाज की महिला पर लगे बेटे की हत्या के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीधी, 06 नवंबर। Killer Mother : सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्हनी चौकी के कतरी काड़ी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 8 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। घटना के समय मां और बेटा जंगल में लड़की बीनने गए थे, तभी मां ने बेटे का गला नायलॉन की रस्सी से घोंटकर मार डाला। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला बैगा समाज से ताल्लुक रखती है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला ने कोई स्पष्ट कारण बताए बिना यह कदम उठाया। यह घटना स्थानीय ग्रामीणों के लिए भी चौंकाने वाली है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button