KORBA VDO: कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओ ने किया दीप दान लगाएं डुबकी, घाट पर गूंजेगी आरती

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले के जीवदानी हसदेव नदी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने सूर्योदय से पहले ही पवित्र डुबकी लगाकर भगवान विष्णु की आराधना की और सुबह दीपदान कर पुण्य अर्जित किया।

 

 

शहर के हसदेव नदी तट पर सुबह सुबह दीपों की जगमगाहट से आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजन-अर्चन करती नजर आईं, जबकि युवाओं ने मोबाइल कैमरे में इस अद्भुत दृश्य को कैद किया।

शाम को भव्य हसदेव आरती का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों दीप प्रवाहित किए जाएंगे और पूरा घाट आरती की गूंज से भक्तिमय हो उठेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की है।

Share This Article