KORBA: तहसीलदार और SDM के प्रभार में फेरबदल..इनको मिलेगा कोरबा का कमान…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। राजस्व प्रकरण के लंबित मामलों और प्रशासनिक कार्यों को चुस्त करने के लिए तहसीलदार और एसडीएम के प्रभार में  जल्द फेरबदल जारी होने की संभावना है। सूत्रधार की माने तो कोरबा को एक अनुभवी एसडीएम मिल सकता है जो राजस्व के साथ – साथ प्रोटोकॉल को मैनेज की दक्षता रखते हो।

बता दें कि कोरबा तहसील में चल रहे वर्तमान वर्किंग से किसान के साथ उच्च अफसर भी परेशान है। सूत्र बताते है तहसील में किसानों से ज्यादा जमीन दलाल से जुड़े लोगो का काम हो रहा है। इस बात को शाम होते ही तहसील में लगने वाली भीड़ से पुष्टि की जा सकती है। यही वजह है कि सुस्त पड़े अफसरो को रिचार्ज करने के जिला स्तर पर फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

 

अधिकारी रो रहे काम का रोना

 

सूत्रधार की माने तो तहसील के अधिकारी का काम के अतिरिक्त भार का रोना रोते हुए किसान के काम को टरकाने का प्रयास कर रहे है। वही जमीन दलालो के घंटों का काम मिनटो में हो रहा है। तहसील कार्यालय में कई ऐसे दफ्तर है जो ज्यादातर बंद रहते है।

Share This Article