Featuredक्राइमछत्तीसगढ़सामाजिक

CG Breaking :प्रकाश इंडस्ट्रीज के कोटाडबरी प्लांट में हादसा, बॉयलर भट्ठी की आग से 12 मजदूर झुलसे, रायपुर-भिलाई रेफर

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज के कोटाडबरी प्लांट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर भट्ठी में लगी आग की चपेट में आने से 12 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इनमें 5 नियमित कर्मचारी और 7 ठेका मजदूर शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल प्लांट के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर और भिलाई के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कोटाडबरी स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज के बॉयलर यूनिट में अचानक आग भड़क गई। उस समय वहां मौजूद मजदूर भट्ठी के पास काम कर रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे इसकी चपेट में आ गए। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्लांट प्रबंधन से हादसे की विस्तृत जानकारी मांगी है। घायल मजदूरों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनकी हर संभव मदद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button