Korba Politics: निगम में कांग्रेस पार्षदों की रियलिटी चेकिंग, अधिकारी गायब, चैंबर में चलता मिला पंखा, VIDEO में देखें पूरा नजारा

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। Korba Politics नगर निगम कोरबा में सोमवार सुबह उस वक्त सियासी हलचल मच गई, जब कांग्रेस पार्षद अचानक कैमरा लेकर निगम कार्यालय की रियलिटी चेकिंग करने पहुंच गए। सुबह करीब 11 बजे पार्षदों ने निगम के प्रशासनिक भवन साकेत में पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी का जायजा लिया।

कैमरा ऑन कर जैसे ही पार्षद निगम के अंदर दाखिल हुए, आवक-जावक शाखा में कोई कर्मचारी नजर नहीं आया। इसके बाद पार्षद उपायुक्त पवन वर्मा के चैंबर में पहुंचे। यहां अधिकारी तो मौजूद नहीं मिले, लेकिन चैंबर का पंखा जरूर चलता मिला। इस पूरे नजारे को पार्षदों ने कैमरे में रिकॉर्ड किया।

अधिकारी गायब, पार्षदों का फूटा गुस्सा

निगम कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने जमकर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी के कारण आम लोगों को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

पार्षदों ने सवाल उठाया कि जब निर्धारित ड्यूटी समय में ही अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं होंगे, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?

कैमरा लेकर पहुंचे पार्षद, चैंबर-दर-चैंबर हुई पड़ताल

कांग्रेस पार्षदों ने निगम के अलग-अलग हिस्सों का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति को कैमरे में कैद किया। इस दौरान कई जगहों पर कथित तौर पर कर्मचारियों की गैरमौजूदगी को लेकर पार्षदों ने सवाल खड़े किए।

 

अब इस रियलिटी चेक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में निगम कार्यालय के चैंबरों का नजारा और पार्षदों की नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।

देखें VIDEO: निगम कार्यालय में कांग्रेस पार्षदों की रियलिटी चेकिंग और अधिकारियों के चैंबर का पूरा नजारा।

 

Share This Article