Featuredकोरबापुलिस

कोरबा की खबर : नए कानूनों पर KORBA पुलिस की कार्यशाला, न्यायधाीशों ने नये कानूनों के बारे में दी जानकारी

0 नवीन कानून संहिताओं पर आयोजित कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों सहित 131 विवेचक शामिल हुए

कोरबा। KORBA देशभर में लागू  तीन नये कानूनों के संबंध में जानकारी देने आज ( KORBA POLICE) कोरबा पुलिस ने जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित ऑडिटोरियम में नवीन कानून संहिताओं—भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS), एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA)—के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । जिसमें न्या.गरिमा शर्मा, विशेष न्यायाधीश NDPS एक्ट – भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS)न्या.डॉ. ममता भोजवानी, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो – भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA)एवं न्या.सीमा प्रताप चंद्रा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश – भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) ने नए कानून के बारे में जानकारी दी ।

 

Bharatmala Project Scam: भारतमाला प्रोजेक्ट में ACB-EOW की कार्रवाई, प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी, कोरबा के हरदीबाजार – तरदा बायपास की फिर खुलने वाली है फाइल


KORBA बता दें कि कलेक्टर कार्यालय स्थित ऑडिटोरियम में नवीन कानून संहिताओं—भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS), एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (BSA)—के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के साथ कोरबा पुलिस के सभी राजपत्रित एवं गैर राजपत्रित अधिकारी सहित कुल 131 विवेचक सम्मिलित हुए।कार्यशाला का उद्देश्य नवीन कानूनों के प्रावधानों की व्यावहारिक समझ को सुदृढ़ करना तथा विवेचना में आ रही जमीनी समस्याओं का समाधान करना था।

 

कार्यशाला में चर्चा के दौरान विवेचना में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को न्यायिक अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। यह संवादात्मक सत्र प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button