Kusmunda policing satire: सुपर स्टार राजकुमार के तिरंगा का डायलॉग “हम आंखों से सुरमा नहीं चुराते.. हम आंखें ही चुरा लेते हैं” को सबरीधाम के थानेदार ने सच कर दिखाया । घटनाक्रम के बाद कोरबा के कुछ ओवर स्मार्ट टाइप थानेदार कुसमुंडा थाने की पहरेदारी पर मुस्कराते हुए कह रहे है जो न कर सके जिले के पहरेदार वो कर गया पड़ोसी जिले का थानेदार…! यूं कहें कि पड़ोसी जिले के थानेदार यहां आकर सुना गए..हम आंखों से सुरमा नहीं चुराते.. हम आंखें ही चुरा लेते हैं ..!
Kusmunda policing satire बात कुछ यूं है जिले के कोयलांचल में बैठे थानेदार सिर्फ अपने विजन के लिए काम कर रहे है, तभी तो पड़ोस जिले के एक थानेदार ने ऐसा जादू की छड़ी घुमाई कि कुसमुंडा जैसे पारखी नजर वाले थानेदार के थाना क्षेत्र से भारी भरकम वसूली कर गए। सूत्रधार की माने तो मामला स्वर्ण आभूषण की चोरी से जुड़ा है। सबरीधाम के थानेदार ठहरे चतुर सुजान..! सो उन्होंने ऐसी चकरी घुमाई कि रिपोर्ट लिखाने वाले से लेकर चोरी करने वाले और चोरी का माल खरीदने वाले कुसमुंडा के खरीददार तक से जबरना वसूला गया। कहा तो यह भी जा रहा कि चोरी 25 हजार कीमती स्वर्णाभूषण की हुई और वसूली सात गुना यानी 1.75 लाख की हो गई। थानेदारी करने वाले लाला के लेबल को गुनकर महकमे के लोग कहने लगे है कुसमुंडा की पहरेदारी और पड़ोसी जिले की थानेदारी..! वाकई तारीफे काबिल है।



