Korba News: पत्रकार धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, शोक में डूबा प्रेस क्लब; आज होगी अंतिम विदाई

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा।Korba Press Club News  कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं पत्रकार धीरज दुबे के पिता श्री सत्यनारायण दुबे (61 वर्ष) का बुधवार को उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों में गहरा शोक व्याप्त है।

स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे अपने पीछे पत्नी, पुत्र धीरज दुबे, नीरज दुबे, पुत्री तथा नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार पर आए इस असहनीय दुख से हर किसी की आंखें नम हैं।

स्व. सत्यनारायण दुबे की अंतिम यात्रा बुधवार शाम 3:30 बजे सिंचाई कॉलोनी, रामपुर स्थित निवास से अंतिम दर्शन के उपरांत निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा, जहां परिजन, मित्र, पत्रकार साथी एवं शुभचिंतक उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देंगे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share This Article