Uncategorized

Korba News: राज्यपाल रमेन डेका सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

कोरबा। Korba mass wedding Governor Ramen Deka राज्यपाल रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए।

Korba mass wedding Governor उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से भेंट की और उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मान स्वरूप पाँच हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

राज्यपाल श्री डेका से कथावाचक पं. श्री धीरेंद्र शास्त्री ने भी सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर श कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button