Korba News : कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने भरा नामांकन, कहा…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा। कोरबा नगर निगम के महापौर पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी उषा तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। प्रत्याशी उषा तिवारी के साथ नामांकन भरने छत्तीसगढ़ सरकार के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत,पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, के अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उषा तिवारी के साथ काफी संख्या में पहुंचे नेता और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला जहां कोसाबाड़ी चौक के पास एकत्रित हुए और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जिस तरह जनता का समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं का उत्साह देखकर निश्चित ही वह महापौर बनकर आएंगे और सब के साथ मिलकर वह नगर निगम क्षेत्र का विकास कार्य करेंगे जीतने के बाद कई मुद्दे हैं जिन पर उन्हें काम करना है।

Share This Article