Korba News: हसदेव पुल के ऊपर खड़े ट्रक में जा घुसी बस, 20 से ज्यादा यात्री हुए घायल

Desk Reporter
2 Min Read

न्यूज डेस्क। हसदेव पुल के ऊपर यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कप मच गया और यात्री चीख पुकार मचाने लगे। इस हादसे में 20 यात्रियों से भी अधिक लोग घायल हुए हैं। जिसमें कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं, बस में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा बांगो थाना अंतर्गत केंदई हसदेव पुल के ऊपर हुआ। पुल के ऊपर खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी बस जा टकराई। इस हादसे में बस पर सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें घायल 6 महिला और 8 पुरूष को आई गंभीर चोटें आई हैं। चार की हालात गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद बस की सीट में यात्री फंसे हुए थे। घटना की सूचना पर 112 की टीम और हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। जहां बस में फंसे लोगों को 112 और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से रेस्क्यू किया गया। जहां घंटों की मशक्कत के बाद एक-एक कर बस की सीट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

Share This Article