देश

Kalingiri Shanti Arrested : ACB का बड़ा एक्शन…! असिस्टेंट कमिश्नर कलिंगिरी शांति गिरफ्तार…छापे में करोड़ों की संपत्ति उजागर

कई शहरों में एक साथ छापेमारी

अमरावती/विशाखापत्तनम, 08 अप्रैल। Kalingiri Shanti Arrested :आंध्र प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एंडोमेंट्स विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर कलिंगिरी शांति को ‘आय से अधिक संपत्ति’ मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

कई शहरों में एक साथ छापेमारी

ACB को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि अधिकारी ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज्यादा संपत्ति अर्जित की है। इसी आधार पर टीमों ने ताडेपल्ली, उंडावल्ली और विशाखापत्तनम समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए।

सोना, चांदी और आलीशान संपत्ति का खुलासा

जांच में सामने आया कि आरोपी अधिकारी के पास विजाग में एक लग्जरी फ्लैट और कुंचनपल्ली में तीन मंजिला इमारत है। इसके अलावा करीब 770 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी, लाखों रुपये नकद, बैंक खातों में बड़ी रकम, महंगी कार, मोटरसाइकिल और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं।

सस्पेंशन से गिरफ्तारी तक

बताया जा रहा है कि कलिंगिरी शांति को 2020 में एंडोमेंट्स विभाग में नियुक्त किया गया था और उन्होंने विजयवाड़ा व विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख शहरों में सेवाएं दीं। वे जुलाई 2024 से मार्च 2026 तक पहले से ही निलंबित चल रही थीं। अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें विजयवाड़ा की ACB विशेष अदालत में पेश किया जा रहा है।

अभी और खुल सकते हैं राज

ACB अधिकारियों के अनुसार, जब्त संपत्तियों का मूल्यांकन अभी जारी है। शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी बेनामी संपत्तियों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button