BreakingFeaturedकोरबापुलिस

Korba : हरि कथा हरि अनंता… पुलिस को देख जुआरियों ने रची ‘प्रताड़ना’ की नई कथा!

कोरबा। Korba Gambling Case रामायण की चौपाई कहती है कि ईश्वर की महिमा और कथा का कोई अंत नहीं है, लेकिन कोरबा के कोयलांचल में पुलिस की दबिश पड़ते ही जुआरियों के बहानों और दांव-पेचों की भी ‘अनंत’ कथा शुरू हो गई है। ताश के पत्तों पर लाखों का दांव लगा रहे जुआरियों ने जैसे ही खाकी को सामने देखा, उनके होश उड़ गए। अब खुद को कानून के शिकंजे में घिरता देख, ये शातिर कड़क पुलिस पर ही प्रताड़ना का मनगढ़ंत आरोप मढ़कर अपनी नई कहानी गढ़ने में जुट गए हैं।

पानी टंकी का हाई-वोल्टेज ड्रामा: थानेदार पर दबाव बनाने की साजिश

 

सूत्रों के मुताबिक, ताश पट्टी के फड़ प्रभारी यानी जुआरियों के सरगना हरि और उसके साथी अनवर को गिरफ्तार करने जब पुलिस पहुंची, तो नजारा देखने लायक था। पुलिस को देख जुआरियों के गुर्गों ने थानेदार पर प्रताड़ना का झूठा आरोप लगाते हुए पुलिस पर दबाव बनाने के लिए ‘पानी टंकी’ पर चढ़कर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। इस ड्रामे के पीछे का असली मकसद इलाके के कड़क थानेदार की छवि को धूमिल करना है, ताकि दबाव बनाकर कोयलांचल में फिर से बेखौफ होकर जुए का फड़ चमकाया जा सके।

रईस’ फिल्म की तर्ज पर चल रहा था हाईटेक जुआ, ‘सीटी गैंग’ गिरफ्तार

 

शाहरुख खान की मशहूर फिल्म ‘रईस’ तो आपने देखी ही होगी, जिसमें पुलिस के जूतों की धमक सुनते ही ‘सीटी गैंग’ अवैध कारोबारियों को अलर्ट कर देती थी। ठीक इसी तर्ज पर इन जुआरियों ने भी जुआ फड़ के रास्तों पर सीटी बजाने वाले मुस्तैद गुर्गे तैनात कर रखे थे। सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस की टीम फड़ पर रेड मारने पहुंची, तो इन गुर्गों ने सीटी बजाकर मुख्य जुआरियों को फरार करवा दिया। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीटी बजाने वाले और जुआ संचालित करने वाले गुर्गों को दबोच लिया और न्यायालय में पेश किया।

दिलचस्प बात यह है कि न्यायालय से मुचलके (जमानत) पर छूटते ही इस ‘सीटी गैंग’ के शागिर्दों ने सीधे पानी टंकी का रुख किया और पुलिस को डराने का पैंतरा आजमाने लगे।

कार्रवाई के डर से लगा रहे आरोप, बना रहे दबाव: थाना प्रभारी

 

इस पूरे मामले पर हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना ने कड़ा रुख अपनाते हुए बताया “जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम पर जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वे असल में जुआरियों के ही शागिर्द और गुर्गे हैं। कानूनी कार्रवाई के डर से बौखलाए ये तत्व अब पुलिस की वैधानिक कार्रवाई को गलत ठहराने और खाकी की छवि धूमिल करने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button