FeaturedBreakingक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस

Breaking: स्टंट कर रहे बाइकर्स को जांजगीर पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक, मजेदार VDO भी किया शेयर

जांजगीर-चांपा। स्टंट कर बाइकर्स को जांजगीर पुलिस ने सबक सिखाते हुए वीडियो को सोशल मीडिया के शेयर किया है। पुलिस के अपलोड वीडियो को देखकर लोग कहने लगे है ऐसे स्टंटबाजो का पर ऐसा ही होना चाहिए।

 

बता दें कि खोखरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रनिंग ट्रेक में मोटरसाइकिल से स्टंटबाजी करने वाले युवकों को आखिरकार जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दोनों युवकों के खिलाफ खिलाड़ियों के साथ-साथ आम लोग भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। खोखरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टंटबाजी करने वाले दोनों युवक – सोनू राठौर और आकाश सूर्यवंशी खोखरा गांव के ही रहने वाले हैं. दोनों ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने गुरुवार को रनिंग ट्रेक में मोटरसाइकिल से स्टंटबाजी करते हुए सोशल मीडिया में वीडियो जारी किया था।देखते ही देखते ही यह वीडियो वायरल हो गई, साथ ही लोगों का गुस्सा भी फूटने लगा था। इसे ध्यान में रखते हुए जांजगीर पुलिस ने स्टंटबाजो को सबक सिखाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button