Korba: उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर ने बीएलओ आरती रात्रे को किया सम्मानित… मतदाता सूची अपडेट में शानदार प्रदर्शन

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बेहतर प्रदर्शन के लिए कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 77 कसईं पाली की बूथ लेवल अधिकारी आरती रात्रे को सम्मानित किया गया। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान में आरती रात्रे ने अपने बूथ के 750 में से 705 मतदाताओं के गणना पत्रकों को बीएलओ ऐप से डिजिटाइज कर दिया है। यह आंकड़ा 93.62 प्रतिशत के आसपास है। समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने पर उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की गई।

अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के प्रयास से मतदाता सूची को मजबूत और अद्यतन रखने में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य बीएलओ भी प्रेरित होकर अभियान की रफ्तार बढ़ाएंगे।

Share This Article