
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरबा। ऊर्जानगरी कोरबा एक बार फिर सुर्खियों में है। जिले की धरती के नीचे छुपे रेयर मिनरल की तलाश ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सूत्रों के मुताबिक बीते चार दिनों से कोरबा जिले में लगातार हवाई सर्वे किया जा रहा है, जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोसगाई पहाड़ से लेकर पसान क्षेत्र तक यूरेनियम और लिथियम जैसे बहुमूल्य और दुर्लभ खनिज पाए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इसी संभावना को आधार बनाकर आधुनिक तकनीक से लैस विमान के जरिए हवाई सर्वे किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह सर्वे बेहद गोपनीय तरीके से किया जा रहा है और अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन जानकारों की मानें तो यदि इन क्षेत्रों में रेयर मिनरल की पुष्टि होती है, तो कोरबा का भू-आर्थिक महत्व देश के नक्शे पर और भी बड़ा हो सकता है।
हवाई सर्वे की भनक लगते ही स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता और कौतूहल बढ़ गया है। सवाल यह है कि क्या कोरबा की धरती सच में देश को ऊर्जा के बाद अब रेयर मिनरल का बड़ा तोहफा देने जा रही है? जवाब जल्द सामने आ सकता है।




2 Comments