Breakingकोरबाराजनीति

Korba Breaking : सिंधी पंचायत के मनोनीत अध्यक्ष अशोक चावलानी ने संभाला पदभार..कहा कार्यकारणी की घोषणा अप्रैल में…

कोरबा। Korba News पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक 24 फरवरी 2026 को सिंधु भवन में आयोजित की गई। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष चंदनदास कोटवानी ने 27 जनवरी 2026 को आम सभा में सर्वसम्मति से मनोनीत अध्यक्ष अशोक चावलानी को विधिवत पदभार और कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

 

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने तालियों की गूंज के साथ नव अध्यक्ष का अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष अशोक चावलानी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी की घोषणा अप्रैल माह में की जाएगी। तब तक वर्तमान कार्यकारिणी ही सभी दायित्वों का निर्वहन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष श्री झूलेलाल जयंती चेतीचंड महोत्सव को समाज मिलकर पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button