
कोरबा।Shivnath Express delay Korba समय पर पहुंचने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस आज पटरी पर ही अटक गई। सुबह 9:20 बजे कोरबा पहुंचने वाली ट्रेन कई घंटों की देरी से अब तक स्टेशन नहीं पहुंच पाई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन लंबे समय से आउटर पर खड़ी है, जिससे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
Shivnath Express delay Korba ट्रेन के अंदर बैठे यात्री गर्मी और इंतजार से बेहाल हैं। किसी को अपने काम की चिंता है तो कोई कनेक्टिंग ट्रेन छूटने के डर से परेशान है। लगातार देरी को लेकर यात्रियों में नाराजगी भी साफ दिख रही है।
फिलहाल देरी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन रेलवे सूत्रों के अनुसार सिग्नल या ट्रैक क्लीयरेंस से जुड़ी समस्या की आशंका जताई जा रही है। अब सभी की नजर इस पर है कि ट्रेन कब तक कोरबा स्टेशन पहुंचेगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।



