Korba Breaking: पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की रेड..मची खलबली,पढ़े क्या है मामला…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा। रजगामार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक पिकनिक स्पॉट पर बालको पुलिस छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस को देख पिकनिक के बहाने फड़ सजाने वाले कुछ जुआरियों के गिरफ्तार होने की बात कही जा रही है। वही कुछ लोग जंगल के रास्ते फरार होने का दावा किया जा रहा है।

बता दें कि रजगामार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डूमरडीह पिकनिक स्पॉट में पिकनिक के बहाने जुए का फड़ सजाकर बावन परियों से इश्क लड़ाने की मुखबिरी पर बालको और रजगामार पुलिस ने छपामार कार्रवाई की है। खबरीलाल की माने तो पुलिस के छापेमेरी में शहर के रसूखदार जुआरी पुलिस की गिरफ्तर में आ गए और होशियार खिलाडी मौके की नजाकत को भांपते हुए जंगल मे फरार हो गए है। बहरहाल पिकनिक स्पॉट में रेड की खबर के बाद जुआ के शौकीनों में हड़कंप मच गया है।

Share This Article