
फाइल फोटो
कोरबा। LPG Crisis in Korba अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब स्थानीय स्तर पर भी महसूस होने लगा है। ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच घरेलू गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों ने कोरबा में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के कई गैस एजेंसियों में इन दिनों सिलेंडर की कमी को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
LPG Crisis in Korba जानकारी के मुताबिक, कई उपभोक्ता सुबह से ही गैस एजेंसियों के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं, लेकिन पर्याप्त स्टॉक नहीं होने की वजह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बुकिंग कराने के बाद भी कई लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
उधर, उपभोक्ताओं का आरोप है कि कुछ गैस एजेंसी संचालक इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गैस की कमी का हवाला देकर देरी की जा रही है, जबकि दूसरी ओर ऊंचे दामों पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। इससे आम उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
घरेलू रसोई गैस पर निर्भर परिवारों के सामने अब बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। खासकर मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों के लिए समय पर सिलेंडर न मिलना रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है।
इधर प्रशासन की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। यदि आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो शहर में गैस संकट और गहरा सकता है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराने और गैस एजेंसियों में पारदर्शी तरीके से सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।



