Korba: राहुल की ‘खाट सभा’ की तर्ज पर अमित का बालको में खटियाखड़ी आंदोलन, पढ़ें क्यों बढ़ा है प्रबंधन का टेंशन

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

कोरबा। BALCO Workers Protest Korba Amit Jogi ने Korba के BALCO क्षेत्र में कर्मचारियों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में बताया कि 13 मार्च को वे स्वयं बालको पहुंचकर प्रस्तावित “खटियाखड़ी आंदोलन” में शामिल होंगे।

अमित जोगी ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक राजनीतिक दल का नहीं बल्कि बालको के कर्मचारी और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है। आंदोलन का नेतृत्व स्वयं कर्मचारी और मजदूर करेंगे और वे उनके साथ खड़े होकर उनके हक की आवाज बुलंद करेंगे।
उन्होंने बालको प्रबंधन पर कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों के साथ अन्यायपूर्ण रवैया जारी रहा तो इस बार आंदोलन और भी मजबूती से खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों के लिए वे पीछे नहीं हटेंगे और प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों की “खटिया खड़ी कर देंगे।”

अमित जोगी ने कर्मचारियों, मजदूरों और क्षेत्र के नागरिकों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है, ताकि श्रमिकों के अधिकारों की आवाज मजबूत तरीके से उठाई जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले Rahul Gandhi ने वर्ष 2016 में Uttar Pradesh में किसानों से संवाद के लिए ‘खाट सभा’ का आयोजन किया था, जो उस समय काफी चर्चा में रहा था। अब उसी तर्ज पर बालको क्षेत्र में प्रस्तावित खटियाखड़ी आंदोलन को लेकर राजनीतिक और श्रमिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और प्रबंधन की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है।

Share This Article