BreakingFeaturedकोरबाराजनीति

Korba Breaking: बालको में खटिया आंदोलन तेज, अमित जोगी धरने पर बैठे.. पुलिस तैनात, प्रबंधन की बढ़ी चिंता

कोरबा। Balco Khatiya Andolan Korba औद्योगिक क्षेत्र बालको में श्रमिकों के शोषण के खिलाफ आंदोलन तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री Ajit Jogi के सुपुत्र Amit Jogi ने खटिया आंदोलन शुरू कर प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। शुक्रवार को अमित जोगी के बालको पहुंचने और आंदोलन स्थल पर खटिया में बैठकर प्रदर्शन करने से माहौल और गरमा गया।

 

बताया जा रहा है कि स्थानीय मुद्दों को लेकर चल रहे इस आंदोलन में पहले से ही बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। अमित जोगी ने आंदोलनकारियों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रबंधन पर श्रमिकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 


इधर, अमित जोगी के आंदोलन स्थल पर पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशासन भी सतर्क हो गया। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

वहीं आंदोलन में राजनीतिक रंग आने के बाद बालको प्रबंधन की भी चिंता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि इस हस्तक्षेप के बाद मामला और तूल पकड़ सकता है। फिलहाल आंदोलन स्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन माहौल काफी गरमाया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button