VIDEO: कोरबा के मड़ई के पास बेबी एलिफेंट को देख रोमांचित हुए लोग..दोनों ओर लगी वाहनों की कतार….

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा के ग्राम मड़ई के पास दंतैल हाथियों का दल सड़क पार करते दिखा। दोनों तरफ से आवागमन रुकवाया गया।। दोपहिया से लेकर चार पहिया और भारी वाहनों के पहिए थमे रहे। इतनी संख्या में हाथियों को नजदीक से देखने का रोमांच के साथ भय का माहौल भी रहा।

लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया और हाथियों को छेड़छाड़ किए बगैर सड़क पार करने दिया। हालांकि, थोड़ा बहुत शोर होता रहा लेकिन सभी हाथी सीधे जंगल की ओर चले गए। झुंड में शावक समेत 31 हाथी थे।

देखें वीडियो

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों का झुंड कई बार सड़क पार करते हुए नजर आता है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 61 हाथी अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं, जो किसानों के फसलों को भी बर्बाद कर रहे हैं।

 

 

Share This Article