Korba Breaking: कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित.. राजस्व अमले में हड़कंप…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। पद पर रहते हुए शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता और गंभीर लापरवाही बरतने वाले पटवारी जितेन्द्र कुमार भावे को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा, कोरबा ने आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, 14 अगस्त 2025 को प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि पटवारी जितेन्द्र कुमार भावे (प.ह.नं.-20 लाड़ तहसील पोड़ीउपरोड़ा, जिला कोरबा, वर्तमान पदस्थापना तहसील कार्यालय अजगरबहांर) ने अपने कार्यक्षेत्र में शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है।

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से पटवारी को निलंबित करने का आदेश दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बरपाली निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Share This Article