KORBA BREAKING: राख परिवहन में बड़ा खेल! शंकर इंजीनियरिंग की ‘कागजी बाजीगरी’, परमिशन चोटिया-परला की… और राख खाली हो रही ईंट भट्ठों में!

News Power Zone
1 Min Read
Oplus_131072

कोरबा: Korba Fly Ash Transport Scam कोयलांचल में राख (Fly Ash) के अवैध खेल का एक और सनसनीखेज कारनामा सामने आया है! इस बार निशाने पर है ‘शंकर इंजीनियरिंग’, जिसके काले कारनामों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। नियम-कानून को ठेंगे पर रखकर पर्यावरण से खिलवाड़ का यह लाइव खेल कटघोरा-चोटिया रूट पर धड़ल्ले से चल रहा है।

 

​शातिर दिमाग और कागजों की हेराफेरी!

 

सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, शंकर इंजीनियरिंग एचटीपीएस के साइलो से राख भरकर (Ash Transportation) के लिए बकायदा चोटिया-परला क्षेत्र की अनुमति (Permission) ले रखी है। लेकिन हकीकत के धरातल पर जो खेल हो रहा है, वो हैरान करने वाला है। सूत्रधार की माने तो राख को तय गाइडलाइन के तहत चोटिया-परला के निर्धारित डंपिंग साइट पर जाना चाहिए लेकिन हाइवा के पहिए रास्ते में ही घूम रहे हैं और कीमती राख को अवैध रूप से आस-पास के ईंट भट्ठों में खपाया जा रहा है।

​”परमिशन किसी और नाम की, और माल की डिलीवरी कहीं और! यह सीधे-सीधे नियमों का उल्लंघन और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का बड़ा मामला है।”

Share This Article