BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba Breaking: गौतम अडानी पहुंचे पताढ़ी, पावर प्लांट विस्तार परियोजना का किया निरीक्षण, इस पहल से कर्मचारी हुए मुरीद

कोरबा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी  (Gautam Adani) 26 जनवरी को कोरबा जिले के पताढ़ी स्थित अडानी पावर प्लांट पहुंचे। उन्होंने यहां प्रस्तावित पावर प्लांट विस्तार परियोजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ परियोजना की प्रगति व भावी योजनाओं को लेकर चर्चा की।

निरीक्षण के बाद गौतम अडानी (Gautam Adani) प्लांट कैंटीन पहुंचे, जहां उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठकर भोजन किया। कर्मचारियों से हुए इस आत्मीय संवाद ने पूरे प्लांट परिसर में सकारात्मक माहौल बना दिया। इस पहल से कर्मचारी खासे प्रभावित नजर आए।
सूत्रों के अनुसार, अडानी पावर के लैंको प्लांट में विस्तार को लेकर तकनीकी और प्रशासनिक बिंदुओं पर विस्तार से मंथन हुआ। अधिकारियों ने मौजूदा स्थिति, चुनौतियों और आगे की कार्ययोजना की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जनवरी 2025 में गौतम अडानी रायपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की थी। उस दौरान अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ में ₹65,000 करोड़ से ₹75,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की थी। इस निवेश में पावर, सीमेंट, शिक्षा और हेल्थकेयर सेक्टर शामिल हैं।
प्रस्तावित निवेश योजना के तहत कोरबा, रायगढ़ और रायपुर क्षेत्रों में पावर प्लांट विस्तार को अहम माना जा रहा है। पताढ़ी पावर प्लांट का यह निरीक्षण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button