
कोरबा।Korba stunt driving police action शहर के बीचों-बीच घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में स्टंट और तेज रफ्तार का खेल अब भारी पड़ता नजर आ रहा है। लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग की शिकायत मिलते ही कोरबा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस पूरे मामले में थार समेत कई गाड़ियों को चिन्हित किया गया है, जबकि एक वाहन को जब्त भी कर लिया गया है।

Korba stunt driving police actionपुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 19 मार्च को दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच मैदान में कुछ युवकों द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना मिली थी। बताया गया कि इस दौरान वहां मौजूद आम लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने BNS की धारा 281, 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत केस कायम कर जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो (CG 11 AA 6166), बोलेरो (CG 12 BJ 2975), स्विफ्ट (CG 12 BF 3890) और थार (CG 04 NG 8300) के चालक इस लापरवाही में शामिल थे। इनमें से थार वाहन के चालक के रूप में रामकृष्ण साहू (निवासी डेंगूनाल) की पहचान हुई, जबकि वाहन का मालिक नंदू लाल साव (निवासी दर्री) बताया गया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थार वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि अन्य गाड़ियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शहर में स्टंटबाजी, रेसिंग और लापरवाही से वाहन चलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



