छत्तीसगढ़
Euthanasia : भाजपा नेता ने मांगी थी इच्छामृत्यु…! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की मुलाकात…बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफ़र
इच्छामृत्यु की मांग से हड़कंप
हाल ही में विशंभर यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे इलाज नहीं करवा पा रहे हैं और अब जीना नहीं चाहते।मंत्री का आश्वासन
बता दें कि आज प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी खुद सूरजपुर पहुंचे और विशंभर यादव से मुलाकात की। इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की देखरेख में एक अच्छे अस्पताल में उनका इलाज कराया जाएगा। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि “सरकार उनके इलाज को लेकर पूरी तरह गंभीर है और यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें सर्वोत्तम उपचार मिले।”







