KORBA: जश्न रिसॉर्ट के मालिक केनी सहित दो पर अपराध दर्ज, सपना चौधरी इवेंट से जुड़ा मामला

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

कोरबा। दर्री निवासी अनिल द्विवेदी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जश्न रिसॉर्ट के संचालक केनी, गोल्डी और ईशान के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला 12 अक्टूबर को आयोजित सपना चौधरी कार्यक्रम से जुड़ा है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे आयोजकों को बधाई देने होटल पहुंचे थे, जहां उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान उनकी सोने की चेन भी लूट ली गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296, 115(2) और 309(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

विवादों से पुराना नाता

शहर के बीच संचालित जश्न रिसॉर्ट का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। सपना चौधरी कार्यक्रम का विवाद पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी होली के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा हुआ था, जिसमें एफआईआर दर्ज की गई थी।

देर रात चलता है जश्न, बढ़ती परेशानी

सूत्रों के मुताबिक, जश्न रिसॉर्ट में अक्सर देर रात तक शराब परोसी जाती है। रिहायशी इलाके में स्थित इस होटल से होने वाले शोर-शराबे से स्थानीय लोग लगातार परेशान हैं।

अंजलि राघव ने पहले  ही सपना चौधरी पर लगाए थे आरोप

अंजलि राघव ने पिछले समय पलटवार करते हुए कहा था ”सपना चौधरी को इंडस्ट्री में आगे बढ़ने वाली हर उस लड़की से एलर्जी है, जो अच्छा काम करके आगे आती है। लोग उसके सूट में हाथ डालकर पैसे डालते थे।अंजली ने कहा कि सपना चौधरी पर तो गोलियां तक चली हैं।

Share This Article