Korba: बालको में चोरों का बढ़ा आतंक..VDO में देखें कैसे चोरो ने बाहर से दरवाजा बंद कर किये हाथ साफ…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरो का आतंक बढ़ गया है। थाना से महज कुछ दूरी पर चोरो ने बाहर से दरवाजा बंद कर घर मे रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया।

 

बता दें कि इन दिनों चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गये है की थाना से कुछ गज दूर घर को भी निशाना बनाने से नही चुक रहे है । ऐसा ही एक मामला बालको नगर थाना के सामने का है, जहाँ नेहरु नगर में रहने वाले गायत्री कर्ष के घर में पीछे के बाउंड्री वॉल फांदकर प्रवेश कर घर में सो रहे परिवार को बाहर से बंद कर दिया घर के दूसरे रूम में में रखे 8 हजार नगदी, सोने, चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती समान चोरी कर लिया है, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है ।

 

जिसकी शिकायत बालको थाना में कर दिया गया वही मौके पर पहुंचकर बालको पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article