कोरबा। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत के समर्थन में जुटी कार्यकर्ताओं की टीम का मार्गदर्शन कर विजय अभियान में नई जान फूंकने एक अहम बैठक रखी गई। इस दौरान जहां कार्यकर्ताओं ने मैदान में पेश आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया, कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए अभियान को बेहतर बनाने के टिप्स भी दिए। सभी से सुझाव भी लिए गए ताकि कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।कोरबा सांसद एवं लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के लिए जिला स्तरीय चुनाव संचालन समिति की अत्यावश्यक बैठक ज़िला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक में जिला, ब्लॉक, सेक्टर, मोर्चा और प्रकोष्ठ स्तर के समस्त पदाधिकारी समिति के संयोजक छ्त्तीसगढ़ के गांधी वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व विधायक बोधराम काँवर, समन्वयक व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, पुरूषोत्तम कंवर की विशिष्ट उपस्थिति में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। समिति के संयोजक बोधराम कंवर ने उपस्थित सदस्यों में नए उत्साह का संचार करते हुए क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान ध्यान रखने योग्य अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बैठक में उपस्थित सदस्यों को नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, विधायक फूलसिंह राठिया, दुलेश्वरी सिदार, शिवकला कंवर, ज्योत्सना महंत रामनारायण, प्रशांत मिश्रा व बोधराम कंवर, सुरेन्द्र जायसवाल ने संबोधित करते हुए सभी में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कार्यकर्ताओं के समक्ष आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों की चर्चा की। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए उनका सामना करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्याम सुंदर सोनी द्वारा किया गया।
Related Articles
Man ki Baat : प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा कोरबा का जल संरक्षण मॉडल…! ‘कैच द रेन’ अभियान में नगर निगम के नवाचारों की प्रधानमंत्री ने की सराहना…देखें VIDEO
1 hour ago
Korba Breaking: कोरबा में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं नाला, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
3 hours ago




