Korba: कबाड़ बंद तो चोरी कौन कर रहा..चोरो का गैंग सक्रिय, रात के अंधेरे बेधड़क हो रही चोरी…

Desk Reporter
1 Min Read

प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरबा। कड़क कप्तान के पदस्थ होते ही कबाड़ तो बंद हो गया है लेकिन कबाड़ चोरी बंद नही हुआ है। कोयलांचल क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय है। जो रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

 

बता दें कि कोयलांचल क्षेत्र में चोरो का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। कोयला खदान से सटे गांवों से एक के बाद एक चोरी हो रही है।सूत्र बताते है कि चोरो का आतंक इस कदर है कि जेजेएम के तहत चल रहे निर्माण कार्यो के सामग्री की भी बेखौफ चोरी हो रही है। यही नही एचडीपी (HDPE) पाइप में लगने वाले तांबा के वायर की भी चोरी की जा रही है। इससे साफ है कि कबाड़ की दुकान भले ही पुलिस की नजर में बंद है लेकिन अभी भी चोरी का सामान कबाड़ ब्यवसाई खरीद रहे है। बहरहाल , क्षेत्र में हो रही चोरी से आम जनमानस में आक्रोश है।

Share This Article