रायपुर

Knife Attack : ब्रेकिंग…रायपुर में चाकूबाजी से सनसनी…! पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला…यहां देखें CCTV में कैद खौफनाक वारदात

आरोपी ने युवक के पेट और कमर पर कई वार किए

रायपुर, 01 अप्रैल। Knife Attack : राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाठागांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया गया। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी लक्की साहू ने पहले युवक परमेश्वर साहू के साथ गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के पेट और कमर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी, जो इस हमले की वजह बनी। यह पूरी घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button