Kite flying in Makar Sankranti: बाइक से ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान की चाइनीज मांझे ने ली जान

Desk Reporter
1 Min Read

हैदराबाद। Kite flying in Makar Sankranti: हैदराबाद में मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व पतंग के चाइनीज मांझे की वजह से एक 30 वर्षीय जवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लैंगर हाउस में इंदिरा रेड्डी फ्लाईओवर पर शनिवार की शाम को 30 वर्षीय नाइक कागीथला कोटेश्वर रेड्डी नाम का एक जवान अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान पतंग का माझां उसके गले में आ फंसा जिसकी वजह से वह अपनी बाइक से नीचे गिर गए। चाइनीज मांझे से सैनिक का गला बुरी तरह कट गया। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ता कराया, जहां उनकी मौत हो गई।

 

 

 

Kite flying in Makar Sankranti: अधिकारियों ने बताया कि जवान कागीथला कोटेश्वर रेड्डी विशाखापत्तनम जिले के पेद्दा वाल्तेरू के रहने वाले थे। पुलिस ने घटना के बाद आईपीसी की धारा 304 (2) (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने पक्षियों के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा के लिए 2016 में आदेश जारी कर मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने मांझा की खरीद, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर बैन लगाए थे।

Share This Article