छत्तीसगढ़

Killer Son : अंबिकापुर में कलयुगी बेटा…पिता की हत्या के बाद घर में बैठकर खाता रहा बिरयानी…यहां देखें Video

देर रात पिता-पुत्र में हुआ था विवाद

अंबिकापुर, 10 मार्च। Killer Son : अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की टांगी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बेटे ने अपने पिता पारस नाथ केरकेट्टा के सिर पर टांगी से कई बार वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा घर में ही बैठकर बिरयानी खाता रहा। घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र को रात में ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button