Justice For Women : महिला के साथ अश्लील हरकत…! आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर किया बर्खास्त

News Power Zone
1 Min Read
Justice For Women
दुर्ग, 27 दिसंबर। Zero Tolerance : दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी कॉन्स्टेबल अरविंद कुमार मेंढे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने बेटे को जेल से छुड़वाने के लिए कॉन्स्टेबल से मिलने गई थी। आरोपी ने महिला को सुनसान जगह पर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की और जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला। महिला ने बताया कि उसे पीरियड्स हैं, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने उसका प्राइवेट पार्ट चेक किया।

जांच के बाद कॉन्स्टेबल बर्खास्त

शुरुआत में महिला डर के कारण (Zero Tolerance) किसी को कुछ नहीं बताई, लेकिन बाद में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया और विभागीय जांच की गई। जांच में सभी आरोप सही पाए जाने पर दुर्ग एसएसपी ने अरविंद कुमार मेंढे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया। अरविंद कुमार मेंढे 2008 में छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती हुए थे और 2021 से पुरानी भिलाई थाना में तैनात थे।
Share This Article