Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

Pahalgam terrorist attack: राज्य सरकार स्व. दिनेश मिरानिया के शोकाकुल परिवार को 20 लाख रुपए की देगी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Pahalgam terrorist attack: रायपुर। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के शोकाकुल परिवार को छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार 20 लाख रुपए की सहायता देगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहलगाम आतंकी हमले में हुई हत्या को बताया अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति बताते हुए घोषणा की कि राज्य सरकार दिवंगत दिनेश मिरानिया के शोकाकुल परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

Pahalgam terrorist attack: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए इसे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति कहा। उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ इस दु:खद घड़ी में मिरानिया परिवार के साथ है।

Pahalgam terrorist attack: सीएम साय ने कहा, यह केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की क्षति है। जो आतंकवादी इस जघन्य कृत्य के दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि देश की सुरक्षा एजेंसियाँ इस मामले में शीघ्र न्याय सुनिश्चित करेंगी।

Related Articles

Back to top button