छत्तीसगढ़देशराजनीति

दिल्ली में बीजेपी की धमाकेदार जीत का छत्तीसगढ़ में जश्न, कार्यकर्ताओं के साथ झूमे नजर आए मंत्री राम विचार नेताम, देखें Video

रायपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। 27 साल बाद राजधानी दिल्ली में सत्ता में वापसी कर रही भाजपा की यह शानदार जीत छत्तीसगढ़ में भी धूमधाम से मनाई गई। प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया, ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। इस दौरान मंत्री राम विचार नेताम भी कार्यकर्ताओं के साथ झूमते नजर आए।

बता दें फिलहाल 48 सीटों पर भाजपा ने लीड ले ली है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी 22 सीट पर आगे है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है।

Related Articles

Back to top button