Featuredदेशराजनीतिसामाजिक

Iran-US War: अमेरिका ईरान में शुरु होने वाली है जमीन लड़ाई ? हजारों सैनिक और मरीन्स पहुंचे, ईरान ने भी तैनात किये 10 लाख से अधिक लड़ाके

Iran-US War: तेहरान। ईरान युद्ध के पांचवें सप्ताह में अमेरिका ईरान के खिलाफ जमीनी लड़ाई के लिए खुद को तैयार कर रहा है। हजारों अमेरिकी सैनिक और मरीन्स मध्य पूर्व पहुंच रहे हैं, जिसमें खर्ग द्वीप और होर्मुज जलडमरूमध्य के तटीय इलाकों हमले करने की तैनात किया जा रहा है। अगर अमेरिका ईरान में उतर कर जमीनी कार्यवाहीं करता तो युद्ध खतरनाक मोड़ पर पहुंच सकता है।


Iran-US War: इधर ईरान ने अमेरिका के संभावित जमीनी हमले की आशंका में सैन्य तैयारी में लगा है। ईरानी सेना ने 10 लाख से अधिक लड़ाकों को एकजुट किया है, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), बसीज मिलिशिया और रेगुलर आर्मी वाले शामिल हैं।

Iran-US War: रिपोर्ट के अनुसार, युवाओं में भर्ती के लिए आवेदनों में भारी उछाल आया है। ईरान का दावा है कि अमेरिकी सैनिकों को ईरानी धरती पर नरक का सामना करना पड़ेगा। यह तैयारी मुख्य रूप से दक्षिणी मोर्चे और फारस की खाड़ी पर केंद्रित है, जहां अमेरिका खर्ग द्वीप जैसे रणनीतिक ठिकानों पर कब्जे का प्लान बना रहा है।

IRGC और बसीज बलों को खर्ग द्वीप, स्ट्रेट ऑफ हार्मुज व आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है। ईरानी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट में नौसैनिक अभ्यास किए हैं और द्वीप समूहों पर अपनी उपस्थिति बढ़ाई है। यह तैनाती में न केवल सैनिकों बल्कि लाखों मिलिशिया को भी शामिल किया गया है, जो लड़ाई के लिए ट्रेंड हैं। ईरान की रणनीति भूभाग का लाभ उठाते हुए लंबे समय तक लड़ने की है, जिसमें पहाड़ी इलाके भी शामिल हैं।

Iran-US War: खर्ग द्वीप को लेकर खास तैयारी

अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर कब्जे की खास तैयारी की है, जो ईरान के तेल निर्यात का 90 प्रतिशत संभालता है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने द्वीप के आसपास के पानी में और किनारे पर एंटी-पर्सनल व एंटी-आर्मर माइन्स बिछाए हैं। इसके अलावा, शोल्डर-फायर्ड सर्फेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम (MANPADS) और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए गए हैं। IRGC ने द्वीप पर अतिरिक्त सैन्य कर्मी भेजे हैं ताकि किसी भी जमीनी हमले को नाकाम किया जा सके।

Iran-US War: ईरान की बाब अल-मंडेब स्ट्रेट पर नजर

बाब अल-मंडेब स्ट्रेट पर ईरान ने खास कदम उठाए हैं। अगर अमेरिका खर्ग द्वीप पर जमीनी कार्रवाई करता है तो ईरान ने यमन के हूती विद्रोहियों के जरिए इस स्ट्रेट को बाधित या नियंत्रित करने की धमकी दी है। यह स्ट्रेट रेड सी और गल्फ ऑफ एडन को जोड़ता है, जहां से होकर वैश्विक व्यापार गुजरता है। हूतियों ने पहले भी इस क्षेत्र में जहाजों पर हमले किए हैं और अब बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी है। इससे अमेरिकी और सहयोगी जहाजों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button