कोरबा

International Women’s Day : जितेंद्र सारथी ने नारी शक्ति को दी बधाई…! साहस और हिम्मत को किया नमन

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम नोवा नेचर के है अध्यक्ष

कोरबा, 08 मार्च। International Women’s Day : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवी Jitendra Sarathi ने नारी शक्ति को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के साहस और योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति साहस, संवेदना और त्याग का प्रतीक है, जो परिवार और समाज को संवारने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि जब घरों के आसपास या घर के भीतर जहरीला सांप दिखाई देता है, तो सबसे पहले घर की महिलाएं ही उस स्थिति का सामना करती हैं और मदद के लिए संपर्क करती हैं। यह उनके साहस, जिम्मेदारी और सूझबूझ को दर्शाता है।

Jitendra Sarathi ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। किसी भी वन्यजीव या सांप से संबंधित समस्या होने पर घबराने की बजाय सुरक्षित रहते हुए तुरंत संबंधित संस्था को सूचना देनी चाहिए, ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर सभी से महिलाओं के साहस, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि, महिला सशक्तिकरण ही समाज की सच्ची शक्ति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button