Featuredदेशसामाजिक

Indian Navy issues NOTAM : बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना का NOTAM जारी, SLBM का हो सकता है टेस्ट

Indian Navy issues NOTAM : नई दिल्ली। पड़ोसी बांग्लादेश में अराजकता के बीच भारतीय नौसेना ने 25-26 दिसंबर 2025 के लिए बंगाल की खाड़ी में बड़ा NOTAM जारी किया है. इस नोटिफिकेशन में करीब 680 किलोमीटर रेंज तक NOTAM जारी किया गया है। आमतौर पर ऐसा नोटिस तब जारी किया जाता है, जब किसी इलाके में मिसाइल परीक्षण या संवेदनशील सैन्य गतिविधि होने वाली होती है।

Indian Navy issues NOTAM : हालांकि रक्षा मंत्रालय या नौसेना की ओर से किसी मिसाइल का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह सबमरीन से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) या फिर लंबी दूरी की स्ट्रैटेजिक मिसाइल का टेस्ट हो सकता है।

Indian Navy issues NOTAM : सूत्रों के मुताबिक यह गतिविधि विशाखापत्तनम के पास से शुरू होकर बंगाल की खाड़ी के दूरस्थ हिस्सों तक हो सकती है। इसी कारण हवाई मार्गों और समुद्री जहाजों को पहले से सतर्क किया गया है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button