Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

Bribery: रिश्वत लेते आरईएस का सब इंजीनियर गिरफ्तार, एसीबी ने रंगेहाथों दबोचा

Bribery: सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छिंदगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर प्रदीप बघेल को 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB से​ मिली जानकारी के अनुसार सब इंजीनियर चियूरवाड़ा पंचायत में निर्माणाधीन पुलिया के भुगतान के एवज में 5 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था। शिकायत की प्राथमिक पुष्टि होते ही ACB ने ट्रैप प्लान तैयार किया और तय राशि कैश के हैंडओवर के दौरान सब इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया।

 

Bribery: ACB ने आरोपी के घर से रिश्वत की राशि, संबंधित फाइलें, दस्तावेज, मोबाइल फोन और संभावित लेनदेन रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में इंजीनियर ने भुगतान प्रक्रिया में अड़चन डालने का दबाव बनाने की बात स्वीकार की। अधिकारी अब डिजिटल लेनदेन, पुराने भुगतान फाइलों और अन्य टेंडर संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button