BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

KORBA BIG BREAKING: रेत माफिया पर जिला प्रशासन का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’… 26 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जप्त, पूरे जिले में मचा हड़कंप!

कोरबा, 20 मार्च 2026। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर आज प्रशासन ने ऐसा शिकंजा कसा कि रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देश के बाद राजस्व विभाग की टीमों ने एक साथ जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 26 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी को जप्त कर लिया।

 

यह कार्रवाई सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि पूरी रणनीति के साथ की गई, जहां अलग-अलग अनुविभागों में एक साथ छापेमारी कर माफियाओं को संभलने तक का मौका नहीं दिया गया।


चिचोली में बड़ा एक्शन, 7 ट्रैक्टर जब्त

 

कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे के नेतृत्व में चिचोली में छापेमारी कर 7 ट्रैक्टर पकड़े गए। मौके पर ही 7 प्रकरण दर्ज कर वाहनों को जप्त कर लिया गया।

 

बरबसपुर और बरीडीह घाट में दबिश, जेसीबी सहित वाहन पकड़े गए

कोरबा तहसील क्षेत्र में बजरंग साहू की टीम ने अवैध उत्खनन करते हुए 2 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी को रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को थाना उरगा के सुपुर्द किया गया।

पाली में भी नहीं बच पाए माफिया

पाली अनुविभाग में 5 ट्रैक्टर अवैध रेत उत्खनन करते पकड़े गए। सभी वाहनों को थाना पाली में जमा कराया गया।

कटघोरा, दीपका और दर्री में संयुक्त ऑपरेशन

कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 7 ट्रैक्टर जप्त किए गए। तीन कटघोरा, तीन दीपका और एक दर्री से पकड़ा गया।

पोड़ी-उपरोड़ा में भी कड़ा वार

यहां 5 मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 ट्रैक्टर पोड़ी और 2 ट्रैक्टर पसान से जप्त किए गए।

प्रशासन का साफ संदेश: अभी तो ये ट्रेलर है!

जिला प्रशासन ने दो टूक कहा है कि यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई होगी। अवैध रेत कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को अब बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button