छत्तीसगढ़

Illegal Farming : बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा…! प्रशासन ने जब्त की फसल…यहां देखें Video

पहले भी पकड़ी जा चुकी है अफीम की खेती

बलरामपुर, 12 मार्च। Illegal Farming : छत्तीसगढ़ में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के बीच दो बड़े मामले सामने आए हैं। एक तरफ बलरामपुर जिला में अफीम की खेती का खुलासा हुआ है, वहीं दूसरी ओर दुर्ग में अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है।

बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती

जानकारी के अनुसार कुसमी थाना क्षेत्र के जंगल किनारे करीब 5 एकड़ में अवैध अफीम की फसल लहलहाती हुई मिली। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

एसडीओपी आशीष कुंजाम के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अफीम के पौधों और सूखे डोडों को जब्त किया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई डोडों में चीरा लगाया गया था और उनमें खसखस भरा हुआ था, जिससे अफीम उत्पादन की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेत किसका है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है अफीम की खेती

इससे पहले भी समोदा गांव में अफीम की खेती का मामला सामने आ चुका है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।

दुर्ग में अवैध कब्जे पर बुलडोजर

दूसरी ओर दुर्ग में अफीम से जुड़े मामले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि करीब 20 साल पुराने 32 डिसमिल अवैध कब्जे को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर तैनात रही। दोनों मामलों में पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध अफीम खेती और कब्जों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button