Featuredकोरबापुलिस

IG का कोरबा दौरा: परेड में अनुशासन, थाने में ‘ऑल इज वेल’… लेकिन सिर्फ एक थाना निरीक्षण पर…

कोरबा 07 अप्रैल । IG Korba Visit Inspection बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) रामगोपाल गर्ग ने मंगलवार को कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। दिन की शुरुआत पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड से हुई, जहां उन्होंने परेड का निरीक्षण कर बल के अनुशासन और प्रस्तुति की सराहना की। वहीं शाम को वे बालको थाना पहुंचे और थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ‘ऑल इज वेल’ की टिप्पणी की। हालांकि, पूरे जिले में सिर्फ एक थाने के निरीक्षण को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।

IG Korba Visit Inspection परेड निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जवानों ने अपनी समस्याएं सीधे IG के सामने रखीं। मौके पर ही कई मुद्दों के समाधान के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बलवा ड्रिल सामग्री, एमटी शाखा, आर्म्स शाखा और कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया।

परेड में पांच टोलियों ने हिस्सा लिया, जिनका टर्नआउट और प्रदर्शन सराहनीय रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 से 17 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए IG ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सभागार में आयोजित क्राइम मीटिंग में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, अपराध नियंत्रण, गंभीर मामलों की सतत निगरानी, कोर्ट प्रकरणों की प्रभावी पैरवी, ‘अनुभव’ QR कोड के जरिए जनफीडबैक, दोपहिया वाहनों की रिकवरी के लिए तकनीकी संसाधनों के उपयोग और ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की खोज जैसे मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

 

इन बिंदुओं पर ली बैठक

 

  • लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण
    बीट प्रणाली को और मजबूत करना
    शस्त्रागार भवन का लोकार्पण
    अपराध निकाल में तेजी
    ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत गुम इंसानों की दस्तयाबी
    ‘अनुभव’ QR कोड से जनता का फीडबैक
  • इसके पश्चात बालको थाना का सघन निरीक्षण किया गया। यहां मलखाना और रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था, पुराने जब्त माल के निस्तारण, बीट प्रणाली को आरक्षक स्तर तक सक्रिय करने, समंस-वारंट की तामिली, सीसीटीएनएस संचालन, रजिस्टर संधारण और पेट्रोलिंग व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button